• Friday, 17 April 2026
पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया उद्भेदऩ, चार गिरफ्तार

पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया उद्भेदऩ, चार गिरफ्तार

Vikas

पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया उद्भेदऩ, चार गिरफ्तार

शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के उद्भेदन में सफलता प्राप्त की है। शेखपुररा के मटोखर से चार युवकों को पकड़ा गया है। 4 बाइक भी बरामद की गई है। पिस्तौल के गोली का दो खोखा भी बरामद हुआ है एवं मोटरसाइकिल के अन्य िसमान भी बरामद किए गए हैं ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस पदाधिकारी रामानुज प्रसाद के नेतृत्व में पोखर में छापेमारी की गई। जहां चार युवकों को पकड़ा गया। यह छापेमारी धीरज कुमार के घर में की गई। उसके पास से दो मोटरसाइकिल, गोली का एक खोखा बरामद हुआ। जबकि राजीव कुमार के घर में छापेमारी में दो मोटरसाइकिल और एक गोली का खोखा बरामद किया गया। मोटरसाइकिल के अन्य सामान बरामद किए गए । गिरफ्तार किए गए चारों युवकों में धीरज कुमार राजीव कुमार और मनोज कुमार मटोखर गांव का रहने वाला है जबकि रघुनंदन यादव लखीसराय रामगढ़ चौक थाना के भांभोरिया गांव निवासी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From