• Monday, 09 June 2025
दो चोरी के बाइक के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

दो चोरी के बाइक के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

stmarysbarbigha.edu.in/

दो चोरी के बाइक के साथ युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेखपुरा
जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना पर पुलिस ने एक युवक को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी कसार थाना क्षेत्र के ढडसी गांव में की गई है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर  गांव में छापेमारी की गई।
जहां से भोला केवट उर्फ भोला कुमार के घर से दो चोरी की बाइक बरामद की गई। एक काला रंग का 220 पल्सर मोटर बाइक है जबकि दूसरा काला रंग का स्प्लेंडर प्लस बाइक है। दोनों   की बरामदगी के बाद भोला केवट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   इस पूरे मामले में युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस बाइक चोर गिरोह से संबंधित छानबीन कर रही है। पुलिस के छानबीन में इस पूरे मामले में बड़े गिरोह के शामिल होने संभावना व्यक्त की जा रही है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From