काव्य रंगोली पत्रिका के द्वारा युवा कवि आचार्य गोपाल को मिला सम्मान
बरबीघा।
प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा के शिक्षक एवं बरबीघा के युवा कवि को उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी की काव्य रंगोली साहित्यिक पत्रिका की ओर से काव्य रंगोली साहित्य भूषण सम्मन दिया गया है।
आचार्य गोपाल को इनकी पहली प्रकाशित काव्य संग्रह “ये जीवन रंगोली” एवं इनके हिंदी भाषा में साहित्यक सामाजिक योगदान के लिये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह सम्मान समारोह खमरिया, लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश में गुरुवार को आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में देश भर के समाजसेवी / साहित्यकार भाग लिए। प्रतिवर्ष आयोजित होने बाले इस सम्मान समारोह में पहली बार बरबीघा के आचार्य गोपाल जी को सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर मित्र, साहित्यकार तथा प्रशंसकों ने हर्ष व्यक्त की है ।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!

