• Wednesday, 25 February 2026
फुटबॉल खेलने में बच्चों में हुआ मारपीट से बढ़ा विवाद। पत्थरबाजी। घर पे हमला

फुटबॉल खेलने में बच्चों में हुआ मारपीट से बढ़ा विवाद। पत्थरबाजी। घर पे हमला

Vikas

शेखोपुरसराय (शेखपुरा)

गुरुवार को फुटबॉल खेलने को लेकर बच्चों के बीच हुए झगड़े के बीच बड़े भी भिड़ गए और इसके बाद गांव में दो गुटों के बीच भीषण तनाव हो गया।

दोनों गुट के बीच हुए इस तनाव में गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

वहीं जनप्रतिनिधियों की पहल से समझौते का प्रयास प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है।

यह घटना शेखोपुरसराय के शेखोपुर डीह गांव का है।

झूठे मुकदमे से बढ़ा तनाव

इस संबंध में ग्रामीण ने बताया कि फुटबॉल खेलने को लेकर कुछ दिन पूर्व दो गुटों के बच्चों में आपसी विवाद और झगड़ा हो गया।

जिसके बाद एफआईआर करवा दी गई। एफआईआर अनुसूचित एक्ट लगाए जाने को लेकर गांव में तनाव हो गया और फिर दूसरे गुट के लोगों ने एक गुट को मारपीट शुरू कर दी। इसी के बाद यह तनाव उत्पन्न हो गया है।

समाचार भेजे जाने तक बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात है और समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

दबंगों ने पीटा

एफआईआर किये जाने के बाद दबंगों ने घर पे चढ़ के मारपीट की। मारपीट में एक व्यक्ति का सर फट गया। जबकि घरों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।


दोनों तरफ से पथराव

विवाद के बीच दोनों तरफ से जम के पथराव हुआ और इसमे कई लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद गलियों में पत्थर बिखरे हुए है।

DSKSITI - Large

फुटबॉल खेलने में विवाद

फुटबॉल खेलने में विवाद हुआ तो सौरव कुमार के साथ मारपीट की गई। बाद में सौरभ ने भी पीटा। ग्रामीणों का आरोप है झूठ मुठ के एफआईआर किया गया और एससी एसटी एक्ट लगाया गया। इसी से तनाव बढ़ गया।

क्या कहती है पुलिस

थानाध्यक्ष पवन झा ने बताया कि फुटबॉल खेलने में विवाद हुआ जिसके बाद तो गुट आपस मे भीड़ गए। पथराव हुआ है। दोनों को समझाने बुझाने का काम किया जा रहा है।

कौन कौन है घायल

एक पक्ष से प्रमोद रविदास, राम, किशुन रविदास, चम्पा देवी, रेखा देवी, मंजू देवी सहित अन्य घायल है। इन लोगों ने बताया कि टिंकल सिंह, रैना सिंह सहित पच्चास से अधिक लोगों ने घर पे हमला कर दिया और सभी के साथ मारपीट की।

उधर सौरभ कुमार, टिंकल सिंह इत्यादि ने बताया कि बच्चों से हुआ विवाद तो झूठा एफआईआर करा दिया गया। उन लोगों के साथ भी मारपीट की गई है। पहले कई लोग जुट के उनके साथ मारपीट की और फिर दलित एक्ट में जाकर झूठा मुकदमा करा दिया।

उधर झूठे मुकदमे से नाराज ग्रामीण एकजुट गांव में ढोलहा देकर एकजुट होने की गुहार लगा रहे है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like