• Wednesday, 15 April 2026
बरबीघा में मंत्री अशोक चौधरी का लोगों ने किया स्वागत

बरबीघा में मंत्री अशोक चौधरी का लोगों ने किया स्वागत

Vikas

बरबीघा में मंत्री अशोक चौधरी का लोगों ने किया स्वागत 

 

बरबीघा, शेखपुरा

 

 शेखपुरा जिले के बरबीघा में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी का शुक्रवार की देर शाम लोगों ने स्वागत किया। अपने दो दिवसीय जमुई यात्रा पर जाने के क्रम में देर शाम अशोक चौधरी बरबीघा के श्री कृष्ण चौक के महामाया होटल के पास रुके। जहां स्थानीय समर्थकों के द्वारा उनका स्वागत किया गया।

 इस अवसर पर मंत्री ने कई लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही साथ कई लोगों की समस्याओं को भी सुलझाया। 

 

मीडिया से बात करने के क्रम में मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने बिहार के लिए एक बड़ी विकास की रेखा खींच दी है। एक समय था जब यहां चरवाहा विद्यालय खोला जाता था, आज उल्टा वही लोग नीतीश कुमार के कामों की आलोचना कर रहे हैं ।

 

DSKSITI - Large

उन्होंने कहा कि आज बिहार के हर जिले में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज है। जहां बिहार के बच्चों का भविष्य बन रहा है। यह भी कहा कि उस दौर को लोग याद करके आज भी डर जाते हैं।

यह मौके पर राजीव सिंह, अजय कुमार, मनोज यादव, विनोद कुमार विमल, शंभू सिंह, हरि शंकर, प्रिंस इत्यादि मौजूद  रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like