• Tuesday, 30 April 2024
सालों तक जनता की सेवा से मिलता है उनका आशीर्वाद -सुनीता देवी 

सालों तक जनता की सेवा से मिलता है उनका आशीर्वाद -सुनीता देवी 

DSKSITI - Small
सालों तक जनता की सेवा से मिलता है उनका आशीर्वाद -सुनीता देवी
चेवाड़ा
शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के चकंद्रा पंचायत के निवर्तमान मुखिया सुनीता देवी जनता के आशीर्वाद लेने के लिए घर-घर गांव गांव जा रहे हैं। ऐसे में उनको जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। सुनीता देवी ने बताया कि सालों तक जनता की सेवा करने से उनका आशीर्वाद उनको मिलता रहा है।
इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं उनके पति रवि सिंह ने भी कहा कि लगातार जनता के बीच रहना उनकी समस्याओं को अपनी समस्या समझ कर सुलझाने में लग जाना और फिर हर विकास के मुद्दे को गांव-गांव गली-गली बगैर भेदभाव को पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता रही है और इसीलिए जनता का आशीर्वाद उनको मिलता रहा है।
DSKSITI - Large

जनता हर नजरिए से देखती पर रखती है । सेवा का भाव ही उनकी पूंजी है और इसीलिए जनता उन्हें आशीर्वाद देती रही है। चकंद्रा पंचायत के कई गांव में चुनाव पंचायत के प्रचार में जब वे निकले तो लोगों का आशीर्वाद मिला।  इस दौरान लोगों को कैलेंडर इत्यादि का भी वितरण किया गया। उनके साथ बंटू पांडे, गोपाल कुमार, फकीरा प्रसाद, बालाजी, नवीन कुमार, अरविंद कुमार इत्यादि मौजूद रहे। रवि सिंह ने बताया कि लगातार सेवा भाव से उन्होंने पंचायत का विकास किया है। गली-गली विकास किया है। नल जल योजना , नली गली योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाया है। आशीर्वाद जनता का इसीलिए मिल रहा है। अगले योजना में भी सभी जगह पहुंचाने की रणनीति बना ली गई है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like