• Monday, 09 February 2026
बिजली विभाग की लापरवाही से अस्पताल में भर गया पानी, प्यासे हैं लोग

बिजली विभाग की लापरवाही से अस्पताल में भर गया पानी, प्यासे हैं लोग

Vikas

बरबीघा

बरबीघा अस्पताल में बिजली विभाग की लापरवाही से सड़कों पर पानी बह रहा है। अस्पताल जाने वाले मुख्य सड़क पर जलजमाव से मरीजों को परेशानी हो रही है। यह परेशानी बिजली विभाग की लापरवाही से उत्पन्न हुई है।

इस संबंध में अस्पताल कर्मचारी कृष्ण देव झा बताते हैं कि बिजली विभाग के द्वारा पोल गाड़ने के क्रम में जलापूर्ति के पाइप को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी वजह से पानी सड़क पर बहने लगा और अस्पताल के मुख्य रास्ते पर जलजमाव हो गया ।

साथ ही साथ इसी वजह से अस्पताल कर्मचारियों के घरों में पेयजल की काफी समस्या उत्पन्न हो गई है।

7 दिनों से वे लोग पानी के लिए परेशान है। इस संबंध में बिजली विभाग से संपर्क किए जाने पर बताया गया कि बिजली विभाग के प्रोजेक्ट ठेकेदार के द्वारा रात में मनमानी की जाती है और रात्रि में कहीं भी जमीन खोदकर पोल गाड़ दिया जाता है। इसके लिए कहीं से एनओसी भी नहीं ली जाती और संबंधित लोगों से पूछताछ भी नहीं की जाती।

इस तरह का मामला कई जगहों पर बिजली ठेकेदार के द्वारा की गई है जिससे आम लोगों को भी परेशानी हो रही है।

DSKSITI - Large

इस संबंध में सूत्र बताते हैं कि बिजली विभाग के ठेकेदार गुप्त रूप से रात्रि में इसलिए काम करते हैं ताकि कोई देखने वाला नहीं हो। बिजली के पोल गाड़ने में गुणवत्ता का भी कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है।

मानक नियमों से कम खुदाई और गुणवत्ता पूर्ण मटेरियल भी नहीं दी जा रही परंतु बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को संज्ञान में देने पर भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

उधर इस मामले में पीएचइडी विभाग को भी पेयजल आपूर्ति बहाल करने के लिए सूचना दी गई है परंतु विभाग के कर्मचारी भी इस पर संज्ञान नहीं ले रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From