• Wednesday, 10 June 2026

Vikas

पंचायत सेवक की गुहार पे हाई कोर्ट में बीडीओ तलब

शेखोपुरसराय।

उच्च न्यायालय ने शेखोपुरसराय के तत्कालीन बीडीओ सुधीर कुमार को सदेह तलब किया है। बीडीओ के साथ साथ उच्च न्यायालय ने प्रखंड नाजीर बिपुल कुमार को भी तलब किया है।

शेखोपुरसराय के पंचायत सेवक ब्रजेश कुमार के दायर याचिका पर सुनवाई के लिए इसी माह के 21 तारीख को तलब किया है।

बीडीओ अभी खगड़िया जिला के खारीक प्रखंड में तैनात हैं।

इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि पंचायत सेवक पर सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाते हुए उसे निलम्बित कर दिया था।

इस मामले में न्याय के लिए पंचायत सेवक ब्रजेश कुमार ने पटना उच्च न्यायालय की शरण ली। पंचायत सेवक ने अपने बचाव में न्यायायलय में तर्क करते हुए आरोप लगाया कि उसने सरकारी राशि का सही सही उपयोग कर बीडीओ कार्यालय में प्राप्ति रसीद जमा करा दिया था।

DSKSITI - Large

बीडीओ एवं नाजिर ने उस कागजात को गायब करते हुए उसके खिलाफ आरोप लगा दिया था। फ़िलहाल बीडीओ का यहाँ से तबादला हो जाने के बाद उन्हें नए पते पर् नोटिस जारी कर हाजिर होने को कहा गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From