• Friday, 17 October 2025
जब पुलिस बैरक में निकला अजगर, फिर क्या हुआ..

जब पुलिस बैरक में निकला अजगर, फिर क्या हुआ..

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के पुलिस बैरक में ही अजगर निगल गया। पुलिस बैरक में सैंकड़ों पुलिस के जवान रहते हैं। उसी पुलिस बैरक में अजगर निकला।

पुलिस जवान पुलिस लाइन शेखपुरा में रहते हैं। यह पुलिस लाइन जर्जर अवस्था में है और यहां हमेशा सांप और बिच्छू निकलते रहते हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को अजगर भी निकला।

इसको लेकर जानकारी देते हुए पुलिस संघ के अध्यक्ष रामसनेही ने बताया कि एक अजगर का बच्चा पुलिस बैरक में निकला जिसे सपेरे को बुलाकर उसके हवाले कर दिया गया।

अजगर का बच्चा निकलने से पुलिस बैरक में रहने वाले जवानों में भय व्याप्त है। वही बड़े अजगर को भी खोजने का प्रयास सपेरे को बुलाकर करने की बात कही जा रही है।

DSKSITI - Large

पुलिस ने बताया कि इस बैरक में अक्सर सांप जहरीले निकलते रहते हैं। जहरीले सांपों को मार दिया जाता है। जबकि बिच्छू बराबर निकलते हैं जिसके शिकार भी कभी-कभी पुलिस के जवान हो जाते हैं परंतु पुलिस के जवान इस बैरक में रहने को मजबूर हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like