• Monday, 09 February 2026
देखिये बसूलीबाज पुलिस को, वीडियो है वायरल।

देखिये बसूलीबाज पुलिस को, वीडियो है वायरल।

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा में राष्ट्रीय राजमार्ग 82 पर गंगटी मोड़ के पास पुलिस के द्वारा ट्रकों से अवैध रूप से पैसे वसूली का वीडियो वायरल हो गया है।

यह वीडियो कई ग्रुप में वायरल है। वीडियो में गंगटी के पास पुलिस के जवान वर्दी एवं राइफल में ट्रक चालकों से पैसे लेते देखे जा सकते हैं।

यह वीडियो ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है। जानकार लोग बताते हैं कि मोड़ के पास प्रत्येक दिन रात्रि में जमकर उगाही होती है।

बताना जरूरी है कि पहले भी इस मामले में लोगों की शिकायत रही है और इसी वह की वजह से जाम लगने की बात भी चर्चा में रही है।

वायरल वीडियो को आला अधिकारियों के पास लोगों के द्वारा भेजा गया है। अब देखना है कि इस पर कोई कार्रवाई होती है या यह मामला भी दब जाता है।

हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है को वीडियो में पैसा लेने जैसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। केवल टोर्च जलाने का वीडियो है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

p

Comment / Reply From