• Monday, 09 June 2025
पृथ्वी दिवस पर विभिन्न संगठनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

पृथ्वी दिवस पर विभिन्न संगठनों ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में पृथवी दिवस के अवसर पर विभिन्न संगठनों के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण अभियान में सरकारी पदाधिकारी भी अपनी भूमिका निभाए। डीडीसी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

DSKSITI - Large

जिसमें 4000 पौधे लगाए जाने का दावा किया गया। यह पौधारोपण अभियान विभिन्न प्रखंडों में भी चलाया गया। जबकि लोजपा के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के द्वारा डीएवी स्कूल शेखपुरा में पौधारोपण किया गया। मौके पर प्राचार्य अरुण सिंह भी उपस्थित रहे। इसी तरह जदयू के वरीय विधानसभा प्रभारी राकेश रंजन के द्वारा 10000 पौधे वितरित करते हुए पौधारोपण करवाया गया। उनके साथ जदयू नेता डॉक्टर अर्जुन प्रसाद, उमेश पटेल, पिंटू महतो, कौशलेंद्र कुमार सहित अन्य भी रहे। जबकि शेखपुरा के आर डी कॉलेज में पौधारोपण किया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From