• Sunday, 08 June 2025
जिले के छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण , दिए गए आवश्यक निर्देश

जिले के छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण , दिए गए आवश्यक निर्देश

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के सभी 6 प्रखंडों में अधिकारियों के द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण का यह काम जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में निरीक्षण का कार्य मंगलवार को संपन्न हुआ।

जानकारी देते हुए सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि अरियरी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार के द्वारा छठ घाट का निरीक्षण किया गया। जिसमें मुख्य रुप से इटहरा सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को सावधानी बरतने और सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह से बरबीघा घाटकुसुंभा, चेवाड़ा, शेखोपुरसराय सहित अन्य प्रखंडों में भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। घाटकुसुंभा में नदी किनारे छठ पर्व का आयोजन किया जाता है। जिसमें अधिकारियों को द्वारा निरीक्षण किया गया है। छठ पूजा समिति और गांव वालों से वार्ता कर साफ-सफाई सहित अन्य बिंदु पर रखी गई है।

DSKSITI - Large

बरबीघा में भी सूर्य मंदिर घाट का निरीक्षण

बरबीघा में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी के नेतृत्व में सूर्य मंदिर के घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का यह काम मंगलवार को किया गया। जिसमें प्रमुखता से नगर परिषद के गांधी सरोवर सहित गांव के तेतारपुर सूर्य मंदिर और तेउस सूर्य मंदिर का निरीक्षण किया गया। पूजा समिति और मंदिर समिति से जुड़े लोगों से बातचीत कर सावधानी बरतने और मुख्य बिंदु पर जानकारी ली गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From