• Monday, 09 June 2025
नीमी कॉलेज का विवाद: अब प्राचार्य विवाद में सर्टिफिकेट जांच करने की लगाई गुहार

नीमी कॉलेज का विवाद: अब प्राचार्य विवाद में सर्टिफिकेट जांच करने की लगाई गुहार

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखोपुरसराय
शेखोपुरसराय के नीमी कॉलेज का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इस कॉलेज में दो प्राचार्य की प्रतिनियुक्ति का मामला काफी गर्म हुआ। पूर्व प्राचार्य रमेश सिन्हा के द्वारा कृष्ण नंदन सिंह को प्राचार्य नियुक्त कर दिया गया था जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा अशोक सिंह को प्राचार्य का प्रभार दिया गया। इसके बाद राजनीतिक दबाव में अशोक सिंह से फिर प्रभार खत्म करते हुए पत्र निकाल दिया गया। यह विवाद और गहरा गया है।
इस विवाद में अशोक सिंह ने नीमी कॉलेज के प्राध्यापक कृष्ण नंदन सिंह के प्रमाण पत्र के जांच की गुहार जिलाधिकारी को आवेदन देकर किया है। उनके द्वारा दिए गए आवेदन में नीमी कॉलेज के कृष्ण नंदन सिंह  की गलत नियुक्ति की जांच की बात भी कही गई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि कृष्णनंदन सिंह एलएसडब्ल्यू में पास किए हैं लेकिन 2005 में पूर्व प्राचार्य रमेश सिन्हा के द्वारा शिक्षक नेता की हैसियत से सभी लोगों को बरगला कर समाजशास्त्र में नियुक्ति करवा दिया। यह कार्य असंवैधानिक है। जबकि अपनी नियुक्ति 1994 दर्शाते हैं। कॉलेज में सभी कर्मचारी का वेतन भुगतान खाता से होता है। बैंक शाखा में यह जानकारी ली जा सकती है कि इनको 1994 से 2005 तक किस प्रकार का भुगतान हुआ है या नहीं । स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। m.a. का प्रमाण पत्र नियुक्ति पत्र और योगदान पत्र का भी अभिप्रमाणित प्रति मांगने के बाद भी  आरोप की जांच हो जाएगी।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From