• Tuesday, 08 April 2025
शेखपुरा में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: 225+ सीटें जीतने का दावा

शेखपुरा में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: 225+ सीटें जीतने का दावा

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन: 225+ सीटें जीतने का दावा

 
शेखपुरा
 
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपनी तैयारियों का दमदार प्रदर्शन शनिवार को शेखपुरा में किया। इस्लामिया स्कूल मैदान में आयोजित विराट संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के तमाम प्रमुख घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने शिरकत की और एक स्वर में 225 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य सामने रखा।
कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ता जुटे, जिन्होंने एनडीए की सरकार को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया। सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम  और रालोमो के प्रदेश अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया।
 
 
 

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल – "विकास ही हमारी राजनीति का आधार"

डॉ. जायसवाल ने जोर देकर कहा कि एनडीए विकास की राजनीति में विश्वास रखती है, न कि भावनात्मक या वोटबैंक आधारित राजनीति में। उन्होंने कहा,
"हमने बिहार को नई दिशा दी है। समाज के हर वर्ग और हर धर्म के उत्थान के लिए हमने काम किया है।"
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्याशी की नहीं, चुनाव चिन्ह की पहचान करें और समर्पण भाव से काम करें ताकि इस बार सिर्फ जीत नहीं, एक नया रिकॉर्ड बने।
---

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा – "नीतीश सरकार की दूरदर्शिता से बदला बिहार"

 
DSKSITI - Large

कुशवाहा ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को बिहार के विकास का मूल आधार बताया। उन्होंने कहा, "शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था जैसे क्षेत्रों में जो क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं, वह सिर्फ सुशासन के कारण संभव हुए हैं।"
 
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां जनता का समर्थन खो चुकी हैं, फिर भी खुद को राष्ट्रीय नेता बताने में लगी हैं।
---
लोजपा (रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी – "जनता एक बार फिर एनडीए पर जताएगी भरोसा"
 
राजू तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा,
"एनडीए की सरकार ने जो कार्य किए हैं, उन पर जनता का भरोसा अडिग है।"
उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि एकजुटता ही एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है।
---
रालोमो प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी – "विकास ही हमारी असली पहचान"
 
मदन चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा,
  "बिहार की पुरानी पहचान को बदलकर नई दिशा देने का काम नीतीश कुमार ने किया है।"
उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बड़ी बातें करने वाले नेताओं की अपनी पार्टी के अध्यक्ष ही सजायाफ्ता हैं।
---
 
सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी ने की, जिन्होंने जिले की दोनों सीटों पर एनडीए की जीत का भरोसा जताया। विधायक सुदर्शन कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रेशमा भारती (मंच संचालक), रालोमो के जितेंद्र नाथ, लोजपा के जिला अध्यक्ष इमाम गजली और हम पार्टी के जिला अध्यक्ष ने भी अपने विचार रखे।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like