• Monday, 09 February 2026
एक मिनी ट्रक नकली 7UP को पुलिस ने कर लिया जब्त

एक मिनी ट्रक नकली 7UP को पुलिस ने कर लिया जब्त

Vikas

शेखपुरा

पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने चकदिवान मोहल्ले से एक मिनी ट्रक पर लदे 7up को जब्त कर लिया। यह जब्ती कंपनी के एजेंसी धारक की शिकायत पर की गई । शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि एजेंसी कंपनी का उनके पास है और बिना एजेंसी लिए हुए नकली पेय पदार्थ लाकर बेचने का काम किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मिनी ट्रक सेवन अप ठंडा पेय को जप्त कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद ने बताया कि एजेंसी मालिक की सूचना पर इस तरह की कार्रवाई की गई है। मिनी ट्रक पर पकड़े गए पेय पदार्थ की जांच की जा रही है। बता दें कि कंपनी की एजेंसी संचालक को ही अपने क्षेत्र में शुद्ध पेयजल बेचने की अनुमति दी जाती है । गैरकानूनी ढंग से इस तरह के माल को बेचने को लेकर प्रतिबंधित किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि नकली पेय पदार्थ बेचने का कारोबार एक व्यक्ति के द्वारा किया जा रहा था। पुलिस इस पेय पदार्थ को जांच करने में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From