• Monday, 09 February 2026
Murder! बाइक के लिए कर दी पत्नी की हत्या, लाश भी कर दिया गायब

Murder! बाइक के लिए कर दी पत्नी की हत्या, लाश भी कर दिया गायब

Vikas

अरियरी।

प्रखण्ड के सुमका गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता नीलम कुमारी की हत्या कर लाश गायब करने से सम्बंधित एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई है।

इस बाबत थाना अध्यक्ष राम कुमार पासवान ने बताया कि निकटवर्ती नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सोखोदोरा गांव निवासी एवम मृतका के पिता श्रवण यादव द्वारा हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जिसमे उन्होंने उल्लेख किया कि वर्ष 2015 में उनकी पुत्री नीलम की शादी सुमका गांव निवासी कपिल यादव के साथ हुई थी। उन्होंने मुकदमे में कहा कि दहेज के रूप में 50 हजार की नकदी एवम एक वाईक न मिलने पर ससुरालवालों द्वारा उनकी पुत्री को बराबर प्रताड़ित किया जाता था।

बीते दिन पति सहित ससुराल के परिवारवालों ने विवाहिता की हत्या कर लाश को गायब कर दिया। इस मामले में पति सहित दस लोंगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

कसार थाना अध्यक्ष सुरेश रजक मामले की छानबीन कर रहे हैं। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From