• Wednesday, 09 July 2025
6 को नहीं, 5 जून को लगेगा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जनता दरबार कटारी में..

6 को नहीं, 5 जून को लगेगा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जनता दरबार कटारी में..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा। न्यूज़ ब्यूरो

नवादा लोकसभा से बीजेपी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जनता दरबार शेखपुरा सदर प्रखंड के कटारी गांव में 5 जून को लगेगा। पहले यह जनता दरबार 6 जून को लगना था परंतु शेखपुरा जिला मुख्यालय में अनुश्रवण समिति की बैठक होने की वजह से इसे 5 जून को कर दिया गया है।

अनुश्रवण समिति की बैठक में लेंगे भाग

इसकी जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि बिट्टू शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा ने बताया कि अनुश्रवण समिति की बैठक की वजह से 6 जून की जगह 5 जून को संध्या 5:00 से कटारी में जनता दरबार लगाया जाएगा।

महादलित बस्ती में होगा जनसंपर्क

साथ ही साथ 6 जून को अनुश्रवण समिति की बैठक से पहले सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक शेखपुरा सर्किट हाउस में भी केंद्रीय मंत्री लोगों से मिलेंगे। इसके बाद संध्या में महादलित बस्ती गोडी और बादशाहपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर भारत सरकार के 4 साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like