• Wednesday, 09 July 2025
बिहार बंद: शेखपुरा में कई जगह चक्का जाम, रोड पर टायर जलाकर आगजनी, सड़क पर उतरे विधायक

बिहार बंद: शेखपुरा में कई जगह चक्का जाम, रोड पर टायर जलाकर आगजनी, सड़क पर उतरे विधायक

stmarysbarbigha.edu.in/

बिहार बंद: शेखपुरा में कई जगह चक्का जाम, रोड पर टायर जलाकर आगजनी, सड़क पर उतरे विधायक 

 

शेखपुरा

 

 राष्ट्रीय जनता दल और महागठबंधन के द्वारा आहूत बिहार बंद का असर शेखपुरा में सुबह-सुबह ही दिखने लगा। सुबह-सुबह महागठबंधन समर्थकों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया ।

टायर जला कर आगजनी करते हुए नारेबाजी करके बिहार बंद को सफल बनाने का काम किया गया।

 

बरबीघा के श्री कृष्ण चौक पर जाम करते कांग्रेस नेता

 बिहार बंद के इस अभियान में शेखपुरा विधानसभा के विधायक विजय सम्राट भी सड़क पर उतरे। कॉलेज मोर के पास टायर जलाकर आगजनी करते हुए नारी बाजी में भागीदार बने।

 

 

सीपीआई पार्टी और कांग्रेस पार्टी के द्वारा शहर के दल्लू चौक पर जाम लगाया गया है। इसमें कांग्रेस पार्टी के नेता प्रभात पांडे, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष इत्यादि की भागीदारी है।

DSKSITI - Large

 

 

 बिहार बंद को लेकर शेखपुरा के मेहुस मोड पर भी बड़े-बड़े ट्रक को खड़ा करके चक्का जाम कर दिया गया । जिससे आवागमन बाधित हो गया ।

 

शेखपुरा में जगह-जगह राजद समर्थकों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया है। जिसमें मेहुस मोड गिरहिंडा मोड और कॉलेज मोड प्रमुख है। 

 

बता दें कि महागठबंधन के द्वारा बिहार में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम का विरोध किया जा रहा है। इसी विरोध को लेकर बिहार में बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसका असर शेखपुरा में सुबह-सुबह ही दिखने लगा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From