
गोड्डा से अजमेर तक नई ट्रेन सेवा, शेखपुरा-नवादा होकर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन

गोड्डा से अजमेर तक नई ट्रेन सेवा, शेखपुरा-नवादा होकर दौड़ेगी एक्सप्रेस ट्रेन
गोड्डा/शेखपुरा। पूर्व रेलवे के गोड्डा स्टेशन से अजमेर (राजस्थान) के बीच यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। यह ट्रेन शेखपुरा और नवादा होते हुए चलेगी, जिससे बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के यात्रियों को सीधे आवागमन की सुविधा मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 19604 गोड्डा-दौराई एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार की सुबह 05:00 बजे गोड्डा स्टेशन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन बुधवार की शाम 05:20 बजे दौड़ाई (अजमेर) पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 19603 दौड़ाई-गोड्डा एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को शाम 03:30 बजे दौड़ाई स्टेशन से रवाना होगी और सोमवार की रात 10:20 बजे गोड्डा स्टेशन पहुंचेगी।
प्रमुख ठहराव स्टेशन (क्रमानुसार):
1. परैयाहाट
2. हंसडीहा जंक्शन
3. मोहनपुर जंक्शन
4. देवघर जंक्शन
5. जसीडीह जंक्शन
6. झाझा
7. किऊल जंक्शन
8. शेखपुरा
9. नवादा
10. तिलैया जंक्शन
11. गया जंक्शन
12. डेहरी ऑन सोन
13. सासाराम
14. भभुआ रोड
15. पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
16. चुनार
17. मिर्जापुर
18. सूबेदारगंज (प्रयागराज)
19. फतेहपुर
20. गोविंदपुरी जंक्शन (कानपुर)
21. इटावा
22. टुंडला जंक्शन

23. अलीगढ़ जंक्शन
24. गाजियाबाद जंक्शन
25. दिल्ली जंक्शन
26. गुड़गांव
27. रेवाड़ी
28. अटेली
29. नारनौल
30. नीम का थाना
31. रींगस जंक्शन
32. फुलेरा जंक्शन
33. किशनगढ़
34. अजमेर जंक्शन
कोच संरचना (कुल 22 कोच):
1. 04 जनरल कोच
2. 07 स्लीपर कोच
3. 03 थर्ड एसी कोच
4. 03 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच
5. 02 सेकंड एसी कोच
6. 01 पैंट्री कार
7. 01 जनरेटर कार
8. 01 दिव्यांगजन सह लगेज गार्ड कोच
रेलवे अधिकारियों के
अनुसार, इस ट्रेन के परिचालन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। यह ट्रेन सेवा बिहार-राजस्थान के बीच यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगी।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!