 
                        
        किसानों की खुशहाली के लिए मंत्री अशोक चौधरी ने की विशेष पहल
 
            
                किसानों की खुशहाली के लिए मंत्री अशोक चौधरी ने की विशेष पहल
शेखपुरा
शेखपुरा जिला के बरबीघा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा जिले के किसानों के लिए बड़ी पहल की गई है। भवन निर्माण मंत्री के द्वारा लघु जल संसाधन विभाग से पहल करके जिले में साढ़े सात करोड़ की राशि से किसानों के लिए सहायता पहुंचाने का काम किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भवन निर्माण मंत्री ने बताया कि उनके द्वारा लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर शेखपुरा जिले के विभिन्न प्रखंडों में किसानों को सिंचाई, जल संचय की व्यवस्था में होने वाली परेशानी से रेखांकित किया है। उसमें उनके द्वारा विभिन्न समस्याओं पर जानकारी दी गई थी।

बताया कि जिले के लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा साढ़े सात करोड़ से जिले के 11 गांव के तालाब, पोखर, पाइन, आहार के जीर्णोद्धार का प्राक्कलन तैयार किया गया इसी को लघु जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए इसे यथाशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा गया है।
शेखपुरा जिले में कुल 11 गांव में ऐसी योजनाएं दी गई है। जिससे किसानों का भला हो सके। इसमें अरियरी प्रखंड के पांच, बरबीघा प्रखंड के 4, शेखपुरा सदर प्रखंड के एक, चेवाड़ा प्रखंड का एक गांव शामिल है।
 
                                
                                
                                                
बरबीघा प्रखंड के तोयगढ, तेउस, सामस, अरियरी प्रखंड का कसार, विमान, भोजडीह, डीहा शामिल है। जबकि शेखपुरा प्रखंड का मेहुस और चेवाड़ा प्रखंड का लोहान गांव में योजनाएं दी गई है।
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
             
	        
 
	        
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            