• Monday, 09 February 2026
क्विक रिस्पांस मेडिकल टीम कॉल आने पर गांव में जाकर कर रहे जांच

क्विक रिस्पांस मेडिकल टीम कॉल आने पर गांव में जाकर कर रहे जांच

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में सभी प्रखंडों में क्विक रिस्पांस मेडिकल टीम का गठन किया गया है। इस मेडिकल टीम के द्वारा गांव में जाकर बाहर से आए लोगों का इलाज किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि क्विक रिस्पांस टीम शामिल मेडिकल टीम के सदस्य कंट्रोल रूम में कॉल आने के बाद गांव में जाते हैं और बाहर से आए लोगों की स्वास्थ्य जांच करते हैं। आवश्यक सुझाव दिया जाता है और संदेह होने पर सदर अस्पताल भेजा जाता है।

DSKSITI - Large

तेउस में 47 लोगों की जांच

बरबीघा प्रखंड के तेउस गांव में मंगलवार को उच्च विद्यालय हाई स्कूल में कैंप लगाकर बाहर से आए 47 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसकी जानकारी चिकित्सक फैसल अरशद ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि बलवा पर गांव में भी चार लोग बाहर से आए थे जिन्हें रास्ते में रोककर स्वास्थ्य जांच की गई और घर में रहने की सलाह दी गई। इसी तरह धनबाद से आए रमजानपुर के लोग की स्वास्थ्य जांच हुई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From