• Wednesday, 10 June 2026
कई गाँव मे मवेशियों के बीच एफएमडी रोग फैला

कई गाँव मे मवेशियों के बीच एफएमडी रोग फैला

Vikas

चेवाडा।

 प्रखंड के दर्जनों गांवों में इन दिनों मवेशियों के बीच एफ एम डी का रोग फैला हुआ है।इस रोग में पशु के मुंह में छाले पड जाते हैं और खुड भी जख्मी हो जाता है। जिसके कारण पशु खाना पीना छोड़ देता है।पशु कमजोर होने लगता है और दूध देना बंद कर देती है। जिसके कारण पशुपालन करनेवाले किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

 

एक तो बर्षा कम होने के कारण किसान परेशान हैं। दूसरी ओर पशुओं में ये बिमारी फैलने से उनकी परेशानी और बढ गई है।इस सम्बन्ध में डा अनुराधा बर्मा ने बताया कि हमलोग आज अन्दौली जा रहे हैं वहां एफ एम डी रोग संबंधित दवाओं का वितरण किया जाएगा।वहीं करण्डेय पशु अस्पताल के डा रत्नेश कुमार बेलछी में दवाओं का वितरण कर रहे थे। इस बीमारी के कारण पशुपालक काफी मायूस नजर आ रहें हैं। वहीं इस रोग के कारण
प्रखण्ड क्षेत्र में कई दुधारू पशुओं की मौत हो गई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From