• Monday, 09 February 2026
ट्यूशन पढ़ने जा रहे मैट्रिक छात्र की सड़क हादसे में मौत

ट्यूशन पढ़ने जा रहे मैट्रिक छात्र की सड़क हादसे में मौत

Vikas

ट्यूशन पढ़ने जा रहे मैट्रिक छात्र की सड़क हादसे में मौत

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे हैं एक मैट्रिक के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई । मौत से गुस्साए परिवार के लोगों ने कुछ देर के लिए रोड जाम कर दिया। प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल से रोड जाम को खत्म कराया गया। यह घटना वारिसलीगंज बरबीघा रोड में बलवा पर गांव के पास घटी।

इसमें सामस निवासी छत्रपति सिंह के 16 वर्ष के पुत्र प्रियांशु कुमार की मौत हो गयी। मिली जानकारी में बताया गया कि प्रियांशु कुमार अपने चाचा के साथ साइकिल पर सवार होकर ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में साइकिल आ गया और प्रियांशु ट्रैक्टर के पहिए के नीचे चला गया। जिस से कुचलकर उसकी मौत हो गयी। हालांकि बरबीघा अस्पताल लाया गया परंतु चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । छात्र की मौत से आक्रोशित लोगों ने गांव के पास रोड पर शव को रख कर रोड जाम लगा दिया। पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद रोड जाम को खत्म कराया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From