• Friday, 17 May 2024
आशा का आंदोलन तेज, प्रतिरोध मार्च निकाला।

आशा का आंदोलन तेज, प्रतिरोध मार्च निकाला।

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

सरकारी कर्मी घोषित करने की मांग को लेकर जिले में कार्यरत आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया। स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजना की रीढ़ साबित हो रही आशा सम्मानजनक मानदेय की मांग कर रही है। 1800 रुपया मासिक मानदेय की मांग सरकार से कर रही हैं।

सरकार के कथित अनदेखी पर आशा ने हड़ताल शुरू कर आन्दोलन की राह पकड़ी है। नगर क्षेत्र के बायपास स्थित रेड क्रोस भवन के सामने से शुरू यह मार्च सिविल सर्जन कार्यलय तक गया।

DSKSITI - Large

आशा को बिहार जन स्वास्थ्य चिकित्सा संघ का साथ भी मिल रहा था। संघ के पदाधिकारी आशा के मांग के साथ उनके कदम से कदम मिला कर मार्च में शामिल थे।

प्रतिरोध मार्च में संघ के अनिल कुमार, सरवेश कुमार के साथ आशा प्रेमलता कुमारी, संगीता कुमारी, अनीता कुमारी, अनुपमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में आशा शामिल थी।

दस सूत्री मांगो के समर्थन में आशा स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता अभी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान मांगो पर जोर देने को लेकर विभिन्न स्तर पर इन लोगो द्वारा धरना और प्रदर्शन का काम किया जा रहा है। आशा अपनी मांगो को लेकर झुकने को तैयार नहीं है।

आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने मांगो की पूर्ति को लेकर काफी उत्साहित दीख रही थी। सभी पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिरोध मार्च में नारा लगते हुए जा रही थी। प्रतिरोध मार्च सिविल सर्जन कार्यालय तक पंहुचा। जहा सिविल सर्जन को मांगो से जुड़े ज्ञापन दिए गए।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like