• Wednesday, 25 February 2026
बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला।

बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला।

Vikas

शेखपुरा।

बाबरी मस्जिद विध्वंस के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। यह प्रतिरोध मार्च भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी के तरफ से निकाला गया।

प्रतिरोध मार्च नगर में भ्रमण करते हुए बाबरी मस्जिद गिराए जाने के विरोध में नारेबाजी की एवं समाहरणालय पर आकर प्रदर्शन भी किया।

इस अवसर पर पार्टी के जिला सचिव विजय कुमार विजय, कमलेश कुमार इत्यादि ने कहा कि भारत का संविधान संप्रदायिकता की अनुमति नहीं देती और सभी धर्मों को समान रूप से मान्यता देती है परंतु दक्षिणपंथी ताकतों के द्वारा बाबरी मस्जिद को गिराकर देश में सांप्रदायिकता का कार्ड खेला गया। आज भी राम मंदिर के मुद्दे को हवा देकर देश में सांप्रदायिक माहौल खराब किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी के कई लोग भी मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like