• Friday, 17 April 2026
टाउन थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

टाउन थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Vikas

शेखपुरा

बिहार चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों के तबादला का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शेखपुरा जिले में भी बड़े स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें शेखपुरा टाउन थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार का तबादला भी शामिल है।

एसपी दयाशंकर ने बताया गया है कि शेखपुरा के थाना अध्यक्ष सहित तीन इंस्पेक्टर का तबादला बाहर कर दिया गया है। शेखपुरा थाना अध्यक्ष को जमुई, इंस्पेक्टर अरुण कुमार को जमुई तथा इंस्पेक्टर मनोज सिन्हा को मुंगेर भेजा गया है।

DSKSITI - Large

पुलिस इंस्पेक्टर विनोद राम को तत्काल शेखपुरा का थाना अध्यक्ष बनाया गया है । वहीं शेखपुरा के दो पुलिस इंस्पेक्टर भी मिले हैं । जिसमें एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर गांधारी देवी को मुंगेर से शेखपुरा भेजा गया है जबकि पुलिस इंस्पेक्टर जयशंकर मिश्रा को जमुई से शेखपुरा भेजा गया है।

मनोज झा को करंडे का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। यहां के थानाध्यक्ष अनिल कुमार को शेखपुरा थाना भेजा गया है। महोली ओपी से भगवान प्रसाद को शेखपुरा थाना भेजा गया है । शंभू पासवान को शेखपुरा थाना से शेखोपुर सराय थाना भेजा गया है।

इसी तरह महेश आनन्द चौधरी, संजय सिंह, अभय सिंह, राकेश रंजन झा को शेखपुरा से मुंगेर भेजा गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From