• Monday, 09 June 2025
मनमानी: मनरेगा से लगे पौधे उजाड़ रहे ठेकेदार

मनमानी: मनरेगा से लगे पौधे उजाड़ रहे ठेकेदार

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में सड़क निर्माण के दौरान मनरेगा से लगे 200 से अधिक पेड़ पौधे को ठेकेदार के द्वारा उखाड़ दिया गया। पेड़ पौधे को लगाने में जहां लाखों रुपए खर्च हुए थे वहीं ठेकेदार की मनमानी से उसे उखाड़ दिया गया। इसको लेकर गांव वालों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने बताया कि मनरेगा के तहत मुरारपुर स्कूल से कटारी गांव तक पेड़ पौधे लगाए गए थे। इन पर पौधे के लगाने में लाखों रुपए का बजट पास हुआ था। 3 साल पूर्व पौधे लगे थे। फलदार वृक्ष और बेशकीमती लकड़ियों के पौधे थे। वहीं इस सड़क के निर्माण के दौरान सभी पेड़ को उखाड़ दिया गया। जिससे गांव में नाराजगी है।

37 लाख की लागत से बन रही सड़क

ठेकेदार के द्वारा 37 लाख की लागत से सड़क बनाने का बोर्ड लगाया गया है। उसी सड़क के निर्माण को लेकर सड़क के किनारे लगाए गए पेड़ पौधे को काट दिया गया है। संबंध में ठेकेदार से संपर्क किए जाने पर पेड़ पौधे के काटने की अनुमति लेने के संबंध में कोई जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई है। उधर इस संबंध में विभाग ने बताया कि पेड़-पौधे काटने के पूर्व वन विभाग से इस की स्वीकृति बहुत आवश्यक होती है।

DSKSITI - Large

3 साल पहले लगाए गए थे पौधे

मनरेगा के तहत अभियान चलाकर 3 साल पहले पौधे लगाए गए थे। वही बिहार सरकार के द्वारा जल जीवन और हरियाली योजना में पौधे लगाने में लाखों करोड़ों खर्च हो रहे हैं। उधर एक तरफ जहां लाखों करोड़ों रुपए पेड़ पौधे लगाने में खर्च हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ठेकेदार की मनमानी से पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं।

पाइप लाइन बिछाने वाले कंपनी भी उखाड़ रहे पौधे

बरबीघा से बिहार शरीफ रोड में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम इंडियन ऑयल कंपनी के द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान भी पेड़ पौधे को बेरहमी से उखाड़ दिया जा रहा है। बगैर किसी परमिशन के पेड़ पौधे उखाड़े जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कंपनी के द्वारा इस संबंध में पूछे जाने पर कोई उचित जवाब नहीं दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like