• Tuesday, 10 February 2026
राजद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मनोनयन का पत्र

राजद प्रदेश अध्यक्ष ने दिया मनोनयन का पत्र

Vikas

बरबीघा

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव बनाए जाने के बाद बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह के प्रपौत्र अनिल शंकर सिंह को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा मनोनयन का पत्र दिया गया। साथ ही उनको कई और जिम्मेवारी भी दी गई है ।

अनिल शंकर ने बताया कि प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ गरीबों के हक और हकूक की लड़ाई लड़ने के लिए हुए प्रदेश भर में भ्रमण करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी का सपना गरीबों को मजबूत करना था और इसी को लेकर उन्होंने जमींदारी प्रथा के उन्मूलन को लेकर संघर्ष किया और उसे खत्म किया। साथ ही साथ देवघर मंदिर में दलितों का प्रवेश कराकर उन्होंने समाज में बराबरी का संदेश भी दिया। इसी संदेश को लेकर वे आगे बढ़ेंगे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From