• Friday, 11 July 2025
दिव्या और उसके बेटा को गंगा नदी में फेंक हत्या करने वाला गिरफ्तार

दिव्या और उसके बेटा को गंगा नदी में फेंक हत्या करने वाला गिरफ्तार

stmarysbarbigha.edu.in/

 गंगा नदी में फेंक हत्या करने वाला गिरफ्तार

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा  जिला मुख्यालय के गिरिहिंडा मोहल्ले निवासी नवल यादव के पुत्र आशीष कुमार के भाई अश्वनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ली। युवक  पर अपनी भाभी दिव्या और पुत्र की जिंदा गंगा नदी में फेंकने का आरोप है। 

 

पुलिस ने बताया अक्टूबर 2022 में आशीष ने पत्नी और चार साल के बेटे को एंबुलेंस से ले जाकर मुंगेर के गंगा नदी में फेंक दिया था। उसके बाद लाश भी बरामद नहीं हुआ।

 

 

इसी मामले में एफआईआर किया गया। इसी में फरार चल रहे अश्वनी को गिरफ्तार किया गया। आशीष पहले से गिरफ्तार था।

 

DSKSITI - Large

बता दें कि छोटे भाई से अवैध संबंध के शक में पत्नी और चार माह के बच्चे की हत्या की गई थी। 

 

इसमें नाराज पत्नी दिव्या को मायके से लाया गया। नशे का सुई देकर उसे पिता के द्वारा संचालित क्लीनिक के एंबुलेंस के मुंगेर ले जाया गया। फिर मुंगेर के गंगा नदी में फेंक दिया गया।

 

इस मामले में एंबुलेंस चालक मनीष सरकारी  गवाह बन गया। उसी ने सारे राज खोले। आशीष फरार चल रहा था।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From