• Monday, 01 September 2025
जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी, सत्य और अहिंसा को बताया विश्व शांति का मंत्र

जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी, सत्य और अहिंसा को बताया विश्व शांति का मंत्र

stmarysbarbigha.edu.in/

जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी, सत्य और अहिंसा को बताया विश्व शांति का मंत्र 

 

शेखपुरा 

 

महात्मा गांधी की जयंती पर शेखपुरा में भी विभिन्न जगहों पर समारोह आयोजन कर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। शेखपुरा सदर अस्पताल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूर्व सिविल सर्जन के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व शांति का मंत्र बताया।

 

इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर मृगेंद्र सिंह, डॉक्टर के पुरुषोत्तम, अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार, मुरारी प्रसाद एवं अन्य लोगों की उपस्थिति रही। पूर्व सिविल सर्जन ने कहा कि महात्मा गांधी ने विश्व को शांति का मंत्र दिया और वह मंत्र सत्य और अहिंसा का मंत्र है। इस मंत्र को अपनाकर पूरी दुनिया में सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चला जा सकता है और इसी को लेकर भारत भर में आज जयंती मनाई जाती है और दुनिया महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग को अपनाने पर बल दिया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From