• Friday, 17 April 2026
गर्मी की छुट्टी नहीं देने वाले दो प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी

गर्मी की छुट्टी नहीं देने वाले दो प्रधानाध्यापक पर प्राथमिकी

Vikas

शेखपुरा

ग्रीष्मावकाश के बावजूद स्कूल खोला जाना नगर क्षेत्र के दो प्रधानाध्यापक को मांहगा पड़ गया। जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मनमानी सामने आई है। जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी और तेज लू के कारण बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश घोषित किया था।

एसडीओ राकेश कुमार में नगर क्षेत्र में संचालित निजी अमर ज्योति उच्च विद्यालय और जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है ।

उन्होंने यह निर्देश शिक्षा विभाग के डीपीओ को दिया है। इस संबंध में अधिकृत सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीओ ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय को 11 मई से ग्रीष्मावकाश पर जाने का निर्देश दिया गया था।

इस निर्देश के बावजूद इन दोनों विद्यालय में शनिवार के अलावा सोमवार को भी पठन-पाठन कार्य जारी देखा गया। एसडीओ के द्वारा निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में बच्चे पाठ्य पुस्तिका के साथ मौजूद हैं।

DSKSITI - Large

शिक्षक भी अपनी ड्यूटी बजा रहे हैं । अनुमंडल अधिकारी ने विद्यालय के इस कार्य को वरीय अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन बताया और इसे विद्यालय की मनमानी करार दिया है। इस संबंध में उन्होंने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर जिला प्रशासन को भी सूचित करने का निर्देश दिया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

m 4

Comment / Reply From