• Monday, 09 June 2025
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने जेल और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने जेल और अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जेल और सदर अस्पताल का महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया । गुरुवार को निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य जब पहुंची तो बड़ी संख्या में जिले के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

सबसे पहले उनके द्वारा मंडल कारा का निरीक्षण किया गया जहां एक महिला कैदी के जेल में होने की बात बताई गई । वहां पर उनके द्वारा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस दौरान उनके द्वारा महिला कैदी के 5 वर्षीय बच्चे को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उसके बाद महिला आयोग की सदस्य ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रसव वार्ड का मुख्य रूप से निरीक्षण किया गया। जहां की विधि व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए इसे अच्छा बताया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like