• Wednesday, 25 February 2026
महिला गीत गा रही थी, माइक में आ गया करंट और हो गई मौत

महिला गीत गा रही थी, माइक में आ गया करंट और हो गई मौत

Vikas

चेवाड़ा

यह मामला चेवाड़ा थाना क्षेत्र के कुशोखर गांव का है। दरअसल इस गांव में एक शादी हो रही थी और शादी समारोह में महिला के द्वारा माइक पकड़ कर गीत गाया जा रहा था। गीत गाए जाने के क्रम में ही माइक में करंट आ गया और महिला की मौत हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक करंट लगने से महिला की जान चली गई।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला जागेश्वर बिंद की पत्नी थी। गांव के पड़ोस में ही शादी हो रही थी और महिला गीत गाने में बहुत कुशल थी। इसलिए वह माइक पकड़ कर गीत गा रही थी। तभी यह घटना हो गयी। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। शादी की खुशी मातम में बदल गई। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस में किसी तरह की सूचना दर्ज नहीं कराई गई। महिला की इस आकस्मिक मौत पर सभी शोक में डूब गए।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like