
लव इफेक्ट! दशवीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाया। सेक्सी वीडियो बनाया। गिरफ्तार

शेखपुरा।
नगर के मुहल्ले से 10 वीं की छात्रा को प्रेम में फंसा कर अगवा किया और अश्लील वीडियो तैयार कर लिया।
फिर वीडियो को वाइरल किये जाने की धमकी दिए जाने के एक मामले के आरोपी युवक को महिला थाना पुलिस ने शहर के अहियापुर मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया।
इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमुई जिला का मूल निवासी है और वह शेखपुरा स्थित ननिहाल में ही रहकर पढ़ता है। उन्होंने बताया कि किशोरी एवम किशोर दोनो शहर के अलग अलग स्कूलों में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहें है।
दोनो के बीच प्रेम प्रसंग चलने के कारण गत अगस्त माह में घर छोड़कर फरार हो गए थे। काफी दिनों बाद लड़की की बरामदगी के बाद दोनों के परिवारवालों के बीच आपसी समझौता हो गया था।
लेकिन बाद में किशोर द्वारा लड़की के बनाये गए अश्लील वीडियो को वायरल कर दिए जाने की धमकी मिलने लगा। अपहरण कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किये जाने की धमकी मिलने से सम्बंधित एक प्राथमिकी स्थानीय महिला थाना में दर्ज कराई गई।
इस मामले में शनिवार के दिन आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया। जिसे बाद में कड़ी सुरक्षा के बीच पर्यवेक्षण गृह जमुई भेज दिया गया।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!