 
                        
        लोक अदालत में सुलझाए गए कई विवादित मुद्दे
 
            
                शेखपुरा :
आज जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को अपर जिला जज प्रथम ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होनें कहा कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल सात बेंच पर मुकदमा का निपटारा किया जा रहा है।

दूर दराज से आये हुए सभी आम जनता को कम से कम रकम लेकर ऋण विवाद का सुलह किया जायेगा। क्यौंकि आज सभी किसान सुखाड़ग्रस्त हो चुके हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा न्यायालय में जो भी सुलहनीय मुकदमा, बैंक का ऋण आदि को लोक अदालत लगा कर समाप्त किया जाता है।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सत्य प्रकाश शर्मा, एडीजे प्रथम ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीजे द्वितीय मोहम्मद गयासुद्दीन, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेकानंद प्रसाद, पंजाब नेशनल बैंक के जोनल मैनेजर, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रमौली प्रसाद यादव एवं सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण शामिल हुए।वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विवेकानंद प्रसाद ने बताया के जिले के सभी प्रखंड एवं उच्च विद्यालय में विधिक केंद्र खोला गया है। जहां पर आवेदन देकर नि शुल्क न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है।

वैसे व्यक्ति जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक एवं दलित व्यक्ति को मुकदमे के लिए निशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है। केस से संबंधित अभिप्रमाणित अभिलेख का एवं न्याय शुल्क नहीं लिया जाता है।
 
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            