• Monday, 09 June 2025
LJP MP चंदन सिंह लगाएंगे अस्पताल में ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट

LJP MP चंदन सिंह लगाएंगे अस्पताल में ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट

stmarysbarbigha.edu.in/

LJP MP चंदन सिंह लगाएंगे अस्पताल में ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा के रेफरल अस्पताल में लोजपा के नवादा से एमपी चंदन कुमार के द्वारा ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। यह ऑक्सीजन प्लांट बरबीघा रेफरल अस्पताल में लगाया जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित कर लिया गया है। अब इससे पाइपलाइन के माध्यम से अस्पताल के मरीजों को निर्बाध रुप से हमेशा ऑक्सीजन की आपूर्ति होती रहेगी।

जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्तमान कोविड-19 महामारी के दौर में ऑक्सीजन की समस्या सबसे बड़ी समस्या है। इसी को देखते हुए सांसद चंदन सिंह के द्वारा यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाने की व्यवस्था की जा रही है। उनके फंड से यह ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने से ऑक्सीजन बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन से ही ऑक्सीजन बनाने का काम प्लांट के द्वारा होगा और अस्पताल में इसकी आपूर्ति की जाएगी। सांसद चंदन सिंह ने कहा कि कोविड-19 महामारी में यह छोटा सा प्रयास है। बताया जा रहा है कि एमपी के द्वारा अस्पताल को एक एंबुलेंस भी दिया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From