• Monday, 09 February 2026
लाइसेंसी हथियारों का वेरिफिकेशन करा लीजिए नहीं तो लाइसेंस रद्द

लाइसेंसी हथियारों का वेरिफिकेशन करा लीजिए नहीं तो लाइसेंस रद्द

Vikas

शेखपुरा

पंचायत चुनाव की तैयारी तेजी से की जा रही है। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर विभिन्न महकमों में काम किया जा रहा है। इसी बीच जिलाधिकारी ने आदेश निर्गत कर जिले के सभी लाइसेंसी हथियारों के वेरिफिकेशन की तिथि तय कर दी है। 23 मार्च से लेकर 27 मार्च तक सभी लाइसेंसी हथियारों का वेरिफिकेशन कराया जाना है

वेरिफिकेशन हथियारों के साथ-साथ कारतूसों की भी होगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी थाना स्थल को चिन्हित किया है। यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन का काम किया जाएगा । पंचायत चुनाव को देखते हुए ऐसा किया जा रहा है। जिन लोगों के द्वारा निर्धारित तिथि तक हथियारों के वेरिफिकेशन का काम नहीं किया जाएगा उनके हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From