• Monday, 09 February 2026
कोरोना जांच करने वाला लैब टेक्नीशियन और एक सहयोगी पॉजिटिव

कोरोना जांच करने वाला लैब टेक्नीशियन और एक सहयोगी पॉजिटिव

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में कोविड-19 के जांच करने वाले दो लोगों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है। यह मामला शुक्रवार को जांच के दौरान सामने आया। जिसमें से एक बरबीघा रेफरल अस्पताल के लैब टेक्नीशियन और एक सहयोगी नर्स के पॉजिटिव होने का है।

DSKSITI - Large

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया है कि लैब टेक्नीशियन की तबीयत सुबह से खराब हो गई जिसके वजह से जांच का काम रुक गया और फिर एंटीजन किट से जांच किया गया जिसमें जांच कर्मी का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वही एक सहयोगी नर्स का भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। इस वजह से बरबीघा में संचालित जांच का काम प्रभावित हुआ है।

उधर प्रखंडों से मिली जानकारी में शेखोपुरसराय में कुल 7 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया जिसमें सभी नेगेटिव पाए गए चेवाड़ा में 6 लोगों का कोविड-19 जांच किया गया जिसमें 1 का रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From