• Monday, 09 February 2026
लेफ्टिनेंट राहुल बने सँयुक्त सचिव तो डॉ अमित हुए कार्यकरिणी में शामिल।

लेफ्टिनेंट राहुल बने सँयुक्त सचिव तो डॉ अमित हुए कार्यकरिणी में शामिल।

Vikas

शेखपुरा

कोसी कॉलेज खगड़िया में 14 एवं 15 सितंबर को हुए 15वे परिनियमित अधिवेशन में भागलपुर विश्वविद्यालय एवं मुंगेर विश्वविद्यालय के संयुक्त अधिवेशन में नई शिक्ष नीति पर परिचर्चा का आयोजन किया गया ।इसके बाद मुंगेर विश्वविद्यालय के लिये पृथक शिक्षक संघ के गठन का प्रस्ताव पारित हुआ और नए कार्यकरिणी का गठन और पदाधिकारियों का चयन किया गया।

स्थानीय रामाधीन महाविद्यालय को इस नए संगठन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया गया है । जिसमे भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया गया और दर्शन विभाग के विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट राहुल कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

इस उपलब्धि पर कॉलेज के शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मियों ने दोनों को बधाई दिया है।इस अवसर पर राहुल कुमार ने उम्मीद जताया कि सभी के सहयोग से वे शिक्षकों की लडाई लड़ते रहेंगे और विशेषकर नवनियुक्त शिक्षकों के हित के लिये राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक आंदोलन किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From