• Friday, 29 March 2024
किसानों की समस्या पर आगे आए राजनीतिक दल, मिलकर दिया धरना

किसानों की समस्या पर आगे आए राजनीतिक दल, मिलकर दिया धरना

DSKSITI - Small

शेखपुरा

किसानों के मुद्दे पे सदर प्रखंड शेखुपरा में शनिवार को महाधरना का आयोजन किया। सहकारिता में किसानों से लूट, किसानों की आमदनी बढ़ाने, नलकूप की समस्या को दूर करने इत्यादि समस्या को लेकर यह धरना दिया गया।

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर यह धरना दिया गया।

बरबीघा विधान सभा प्रत्यासी किसान नेता राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस महाधरना में राजद नेता एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष बुद्धन भाई उर्फ रंजीत कुमार, कांग्रेस पार्टी के श्रवण कुमार सिंह, भाकपा माले के जिला मंत्री विजय कुमार विजय, कमलेश प्रसाद सहित बडी संख्या में लोग शामिल थे।

बाद में किसानो के मांगो को लेकर एक ज्ञापन भी सौपा गया। धरना के इस कार्यक्रम की कडी में 27 जून को शेखोपुरसराय प्रखंड और 30 जून को चेवाडा प्रखंड मुख्यालय में महाधरना का आयोजन किया जाएगा।

महा धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि किसानों के साथ सभी सरकारें छल करती है और किसानों की उपज का लाभ किसान को नहीं मिलता और घाटे पर फसल बेचनी पड़ती है।

70 प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है। इसमें से अधिकांश कृषि पर आधारित है। सरकार द्वारा किसानो की आमदनी को दुगुणा करने का दावा किया जा रहा है। परन्तु किसान के खेतो में उपज के समय दाम लागत मूल्य से भी कम रहता है। बक्ताओ ने दावा किया कि किसान और मेहनतकश से दगा देने वाले को किसानो की आह जरुर लगेगी। किसानो को अन्न दाता कहा जाता है। परन्तु यह अन्न दाता खुद दाना दाना के लिए मुहताज है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From