• Wednesday, 25 February 2026
किसान सम्मान योजना का नहीं मिल रहा लाभ, मंत्री को ज्ञापन

किसान सम्मान योजना का नहीं मिल रहा लाभ, मंत्री को ज्ञापन

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद के पन्द्रह वार्डों के किसानों को कृषि सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों को यह लाभ नहीं मिलने से वंचित किसानों ने कृषि मंत्री प्रेम कुमार को ज्ञापन देकर यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी।

कृषि मंत्री शुक्रवार को बरबीघा के रास्ते गुजर रहे थे इसी क्रम में बरबीघा के महावीर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह के नेतृत्व में एक दल उनको ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि बरबीघा के 26 वार्ड में 11 वार्ड के किसानों को किसान सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है जबकि 15 वार्ड के किसान इससे वंचित है। इससे रामपुर सिंडाय, माउर, नसरतपुर, रामनगर के किसान अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष अजय कुमार, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राम सेवक कुमार, किसान राजीव कुमार, राजू , विकास कुमार, सुरेंद्र सिंह, रजनीश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

k 8

Comment / Reply From

You May Also Like