• Saturday, 11 April 2026
क्राइम करने से पहले ही पिस्तौल के साथ गुड्डू खान गिरफ्तार

क्राइम करने से पहले ही पिस्तौल के साथ गुड्डू खान गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा पुलिस ने क्राइम करने से पहले ही गुप्त सूचना के आधार पर गुड्डू खान को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दयाशंकर ने बताया कि गुड्डू खान पर पहले से भी आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरियरी थाना क्षेत्र का वांछित अपराधी गुड्डू खान उर्फ हैदर अली, पेसर स्वर्गीय जाफर खान, ग्राम जमालपुरबीघा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए शेखपुरा नगर में घूम रहा है।

इसी सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार, दरोगा दिलीप चौधरी एवं अन्य को शामिल किया गया तथा गुड्डू खान को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में एक देसी पिस्तौल बरामद की गई। पल्सर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल जब्त कर लिया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like