• Sunday, 08 June 2025
अभी-अभी: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को स्कार्पियो ने रौंदा: मौके पर मौत

अभी-अभी: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को स्कार्पियो ने रौंदा: मौके पर मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

अभी-अभी: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को स्कार्पियो ने रौंदा: मौके पर मौत

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय में अभी-अभी हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। यह घटना शेखोपुरसराय के अमारी गांव में हुई। महिला मॉर्निंग वॉक में निकली थी। तेज रफ्तार स्कार्पियो महिला को रौंद कर भागने में सफल रही। पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि अमारी गांव निवासी सत्येंद्र पांडे के 45 वर्षीय पत्नी रूबी देवी हमेशा की तरह सुबह में मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी।

गांव के आगे मुख्य सड़क पर मॉर्निंग वॉक के दौरान वह टहल रही थी। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। स्कार्पियो की चपेट में आने के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। बाद में स्थानीय पुलिस वहां पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From