• Friday, 19 April 2024
BARBIGHA: गांव में दबंग बनना हुआ खतरनाक, पिता, पुत्र सहित तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

BARBIGHA: गांव में दबंग बनना हुआ खतरनाक, पिता, पुत्र सहित तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार

DSKSITI - Small
गांव में दबंग बनना हुआ खतरनाक, पिता, पुत्र सहित तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार
बरबीघा, शेखपुरा
गांव में दबंग बनना खतरनाक होता है। गांव का पॉलिटिक्स और भी खतरनाक । वहीं मुखिया के चुनाव में अपने समर्थक प्रत्याशी को जिताने और गांव में दबंगई के मामले में लगातार विवादों में रहने वाले बरबीघा थाना के बेलाव गांव निवासी अरविंद कौशिक, उनके पुत्र छोटु कुमार और एक ग्रामीण गोलू सिंह को पुलिस ने दो पिस्टल और गोली के साथ गिरफ्तार कर लिया। गांव के द्वारा गुप्त रूप से सूचना देने पर यह गिरफ्तारी की गई है।
सभी को गिरफ्तार कर बरबीघा थाना लाया गया है।  पूछ्ताछ की जा रही  हैं। अरविंद कौशिक, गांव में मुखिया चुनाव के बाद से हमेशा सुर्खियों में रहे। विवाद भी चलता रहा और इसी में जमीन विवाद का मामला भी लगातार रहा है। प्रतिद्वंद्वी से प्राथमिकी  दौर भी चल रहा था। इसी बीच जमीन पर कब्जे को लेकर झगड़ा भी हुआ।
DSKSITI - Large

वहीं गुप्त रूप से सूचना मिलने पर अरविंद कौशिक को पुलिस ने एक रिवॉल्वर, एक देसी पिस्टल और23 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थाने में पूछ्ताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि गांव के हुए दबंग के विवाद में गुप्त रूप से पुलिस को सूचना दी गयी। छापेमारी में घर से पिस्टल और गोली बरामद हुआ है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि गांव के बदमाशों के द्वारा जान का खतरा भी था। लाइसेंस लेने का प्रयास भी इनके द्वारा किया जा रहा था।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From