• Saturday, 11 May 2024
अंतर्जातीय प्रेम प्रसंग में दलित छात्रा सहित दो लड़कियों के अगवा होने पर गांव में तनाव

अंतर्जातीय प्रेम प्रसंग में दलित छात्रा सहित दो लड़कियों के अगवा होने पर गांव में तनाव

DSKSITI - Small

अंतर्जातीय प्रेम प्रसंग में दलित छात्रा सहित दो लड़कियों के अगवा होने पर गांव में तनाव

बरबीघा – चेवाड़ा
 जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत एक गांव में दलित लड़की के प्रेम प्रसंग के मामले में अगवा होने पर बवाल है। यहां के लोगों में आक्रोश है। हालांकि इस मामले में पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बरबीघा थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा यह मामला है। जिसमें पटना जिले के लड़के को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अंतर्जातीय प्रेम प्रसंग होने से गांव में तनाव है।
इस संबंध में लड़की के पिता के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में पटना जिले के भदौर थाना अंतर्गत अजगरा गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सहित पूरे परिवार को नामजद अभियुक्त बनाते हुए छात्रा को शादी की नीयत से अगवा करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि छात्रा इंटर की परीक्षा दी थी। वहीं बरबीघा बाजार करने के लिए आई पर लौट के घर नहीं पहुंची। काफी खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो इसकी प्राथमिक दर्ज कराई गई। इस मामले में अशोक सिंह के पुत्र सहित अशोक सिंह, उनकी पत्नी इत्यादि को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
वहीं चेवाड़ा थाना क्षेत्र के करंडे गांव से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण करने से भी तनाव की स्थिति है। परिवार के लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें लुटौत गांव के ऋषिकेश कुमार पंकज को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोगों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस सक्रिय है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like