• Monday, 09 June 2025
LOVE STORY: शादी समारोह में रिश्तेदार के यहां आई लड़की मैरेज हॉल से गायब 

LOVE STORY: शादी समारोह में रिश्तेदार के यहां आई लड़की मैरेज हॉल से गायब 

stmarysbarbigha.edu.in/
  • LOVE STORY: शादी समारोह में रिश्तेदार के यहां आई लड़की मैरेज हॉल से गायब 
  • लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी
  • सदानंद भदानी मैरिज हॉल सामाचक मोहल्ले में शादी थी
  • 16 वर्ष की नाबालिग गायब हो गई
  • लड़का का नाम अभिषेक है।
बरबीघा, शेखपुरा:
जिले के बरबीघा स्थित बीच बाजार के मैरिज हॉल से अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आई एक लड़की के गायब हो जाने का मामला आया है। जिसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है । पुलिस में इसकी शिकायत की गई है। लड़की को भगा ले जाने की बात का उल्लेख किया गया है। इस संबंध में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में लखीसराय के हलसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वे अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए वर्दी आए थे ।
DSKSITI - Large

सदानंद भदानी मैरिज हॉल

सदानंद भदानी मैरिज हॉल सामाचक मोहल्ले में शादी थी। उसी दौरान उनकी पुत्री 16 वर्ष की नाबालिग गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद लड़की नहीं मिली है। उसी शादी समारोह में एक युवक के साथ लड़की को देखा गया था। जिसके बाद से लड़की गायब हो गई। नाबालिग लड़की के गायब होने को लेकर सभी जगह खोजबीन में जब नहीं पता चला तो लड़के के बारे में पता किया गया। इसी कड़ी में पता चला कि लड़का का नाम अभिषेक है। इसका घर नालंदा जिले के अस्थामा थाना क्षेत्र के सकरामा ग्राम है। वह   संदीप ठाकुर का पुत्र अभिषेक है। उसके घर पर जब हम लोग इस संबंध में पूछताछ करने के लिए गए तो महिलाओं के द्वारा कहा गया कि लड़की को भगा कर लाया गया है और गाली गलौज करके मारपीट करने पर सभी उतारू हो गए। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like