• Sunday, 12 April 2026
क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्ष को मिला क्राइम कंट्रोल करने का टास्क

क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्ष को मिला क्राइम कंट्रोल करने का टास्क

Vikas

क्राइम मीटिंग में थानाध्यक्ष को मिला क्राइम कंट्रोल करने का टास्क

शेखपुरा

पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा के द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय सभाकक्ष में सभी थाना के थाना अध्यक्ष एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। इस क्राइम मीटिंग में कार्तिकेय शर्मा के द्वारा थानाध्यक्षों को शराब माफिया और साइबर माफिया के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

साथ ही साथ अपराध पर अंकुश लगाने और त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बीच पुलिसकर्मियों ने लगातार बेहतर काम किया। अब महामारी के खतरे कम हुए हैं ऐसे में पुलिस कर्मियों को अतिरिक्त टास्क भी दिए जा रहे हैं। ताकि किसी भी प्रकार के अपराध को बढ़ने से पहले ही रोका जाए और उस पर अंकुश लगाया जाए। प्राथमिकता के तौर पर शराब माफिया और साइबर माफिया पर नकेल जिला में प्रमुखता से कस दिया गया है। बता दें कि शराब माफिया और साइबर माफिया पर कई जगहों पर बड़ी कार्रवाई हुई है और कई दर्जन लोगों को जेल के सलाखों के पीछे ही पहुंचाया गया है। इस बैठक में सभी थाना के थानाध्यक्ष एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like