• Saturday, 11 April 2026
मालदह हाई स्कूल में नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था, छात्र छात्राएं परेशान

मालदह हाई स्कूल में नहीं है पीने के पानी की व्यवस्था, छात्र छात्राएं परेशान

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा प्रखंड के मालदह हाई स्कूल में पीने की पानी की व्यवस्था नहीं है। हाईस्कूल का चापाकल पूरी तरह से खत्म हो गया है और पिछले तीन चार महीने से छात्र-छात्राओं को पीने की पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ती है। परेशान हाल छात्र- छात्राएं पीने के पानी के लिए या तो घर जाते हैं या कहीं बाहर जाकर पानी पीते हैं जिससे उनकी पढ़ाई बाधित होती है।

हाई स्कूल में खराब पड़ा चापाकल

इसको लेकर ग्रामीण अमरकांत सिंह ने बताया कि अधिकारियों को खराब चापाकल को लेकर कई बार सूचना दी गई परंतु किसी भी तरह की पहल नहीं हुई और पिछले तीन चार महीने से खराब चापाकल होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। वहीं छात्रा रानी कुमारी, पिंकी कुमारी, छात्र अभिषेक, संजीत इत्यादि ने बताया कि पीने के पानी के लिए उनको घर जाना पड़ता है अथवा दूसरे जगह पर जाकर पानी पीने के लिए जाते हैं तो लोगों की डांट भी सुननी पड़ती है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

hs

Comment / Reply From

You May Also Like