• Tuesday, 24 June 2025
अस्पताल प्रभारी के मनमानी के खिलाफ काम का हड़ताल पे स्वास्थ्य कर्मी

अस्पताल प्रभारी के मनमानी के खिलाफ काम का हड़ताल पे स्वास्थ्य कर्मी

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा। शेखोपुरसराय

गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के द्वारा बरबीघा अस्पताल प्रभारी डॉक्टर आत्मानंद के मनमानी के विरुद्ध में काम का हड़ताल किया। साथ ही साथ कर्मचारी यूनियन के द्वारा कार्य बहिष्कार का निर्णय कई महीने से वेतन नहीं मिलने की वजह से किया है।

इसकी जानकारी देते हुए यूनियन के प्रखंड मंत्री मनोज कुमार सोलंकी ने बताया कि अस्पताल प्रभारी डॉ आत्मानंद अस्पताल में काफी मनमानी करते हैं और अस्पताल के बाहर के लोगों को भी अस्पताल में काम करने दिया जाता है। अस्पताल के बाहर के लोग अस्पताल में चिकित्सकीय काम में भी लगे हुए हैं। साथ ही साथ अन्य लेखा संबंधी काम भी बाहर के लोगों के द्वारा किया जाता है।

उधर से शेखोपुरसराय अस्पताल में भी स्वास्थ्य कर्मी वेतन नहीं मिलने को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। आवश्यक चिकित्सा सेवा को छोड़कर बाकी कामों पर हड़ताल का काफी असर पड़ा है। स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि काम कर रहे एनजीओ के द्वारा उचित वेतन तो नहीं ही दिया जाता है जो निर्धारित वेतन है वह अभी पिछले कई महीनों से नहीं दिया गया है और एनजीओ के द्वारा मनमानी की जाती है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

hp

Comment / Reply From

You May Also Like