• Wednesday, 25 February 2026
बाप रे बाप! सरकारी अस्पताल में नर्स देती है कुत्ता काटने की नकली दावा..खबर का असर

बाप रे बाप! सरकारी अस्पताल में नर्स देती है कुत्ता काटने की नकली दावा..खबर का असर

Vikas

बरबीघा।

Sheikhpuranews.com की खबर का असर हुआ और शेखपुरा जिला अधिकारी योगेंद्र सिंह ने तत्काल मामले की जांच के लिए सिविल सर्जन डॉ मृगेंद्र कुमार को रेफरल अस्पताल भेजा। मामले की जांच के क्रम में एक नया मोड़ भी सामने आ गया जिसमें नकली रेबीज की दवाई देने का मामला सामने आया।

नकली रेबीज की सुई दी

बरबीघा रेफरल अस्पताल में रेविज दवाई देने के नाम पर नकली दवाई अस्पतालकर्मियों के द्वारा देकर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है।

सिविल सर्जन के जांच में हुआ खुलासा

मामले की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन ने बताया कि महिला शोभा देवी के पुत्र शिवांशु कुमार को रेबीज की दवा दी ही नहीं गई और उसके नाम पर नकली दवा देकर ठग लिया।

बरबीघा अस्पताल पहुंचे सिविल सर्जन

जांच दल गठित

यह बहुत ही गंभीर अपराध है और कुत्ता काटे बच्चे के जीवन से खिलवाड़ करना हो गया। इस मामले का खुलासा करने के लिए एक जांच दल का गठन किया गया है।

DSKSITI - Large

सिविल सर्जन ने बताया कि शिवांशु के नाम पर अस्पताल में पुर्जा कट गया परंतु स्टॉक से उसके नाम पे दवा नहीं उठाया गया।

बता दें कि शोभा देवी ने अस्पताल में ₹50 लेकर अपने बेटे को नर्स प्रियंका कुमारी पे रेबीज का सुई देने का आरोप लगाया था जिसका सिविल सर्जन ने जांच किया।

मैनेज करने में जुट गए हैं कर्मचारी

मामले को मैनेज करने में कर्मचारी जुट गया है और शिकायतकर्ता महिला को ही मैनेज करने की बात सामने आ रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like